फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   तमंचे की बल पर दंपति को लूटा

तमंचे की बल पर दंपति को लूटा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। इटावा-किशनी मार्ग पर ग्राम हरिहरपुरा के पास बाइक से जा रहे एक दंपति को बाइकर्स गैंग ने तमंचे की नोंक पर उनसे जंजीर व मंगलसूत्र लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित दंपति ने इसकी सूचना बसरेहर थाने में आकर दी। पुलिस ने बदमाशों को तलाशा लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

ग्राम कैथपुर थाना किशनी निवासी राजवीर सिंह पुत्र कनौजीलाल सविता इटावा के मुहल्ला पेच में रहते हैं। उनकी ताई का निधन हो गया था। शनिवार को तेरहवीं संस्कार में भाग लेने के लिए वह अपनी पत्नी रेनू के साथ बाइक द्वारा अपने पैतृक गांव कैथपुर जा रहे थे। इटावा-किशनी मार्ग पर ग्राम हरिहरपुरा के पास पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनको ओवरटेक करके रोक लिया। उनके रुकते ही लुटेरों ने उन पर तमंचा तानकर पत्नी रेनू से जंजीर व मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद लुटेरे बाइक से बसरेहर की ओर फरार हो गए। लुटे पिटे दंपति ने इसकी जानकारी बसरेहर थाने में आकर दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

कहां गया पुलिस का सुरक्षा चक्र
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर पिछले दो दिनों से पुलिस काफी सतर्कता बरत रही थी। दो दिन से वाहनों की चेकिंग का अभियान भी चल रहा था। शुक्रवार की रात को तो होटल व स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। पुलिस की इस सतर्कता को धता बताते हुए बाइकर्स गैंग ने उस समय वारदात की जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई में परियोजनाओं का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed