{"_id":"76257","slug":"Etawah-76257-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग का मामला 15 दिन बाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग का मामला 15 दिन बाद दर्ज
Etawah
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। हर्ष फायरिंग के एक मामले को पुलिस ने 15 दिन बाद दर्ज किया है। इस फायरिंग में एक नौ साल की बच्ची घायल हो गई थी। गांव के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात बारातियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह वह मामला है जिससे पुलिस जानकारी होने से इनकार कर रही थी।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम खरपुआ में 24 अप्रैल को सरनाम सिंह जाटव की पुत्री की बारात टिकुरिया थाना भरथना से आई थी। बारात के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। फायरिंग से सूरज सिंह जाटव की 9 वर्षीय पुत्री रेनू घायल हो गई थी। गोली उसकी पीठ में लगी थी। पहले हर्ष फायरिंग की घटना से पुलिस इनकार करती चली आ रही थी लेकिन इधर शासन के सख्त निर्देश मिले तो मामला दर्ज किया गया। ऊसराहार में चौकीदार अजब सिंह पुत्र रामचरन निवासी डींग की तहरीर पर अज्ञात बारातियों के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भरथना ने बताया कि उनकी तैनाती कु छ दिन पहले ही हुई है। क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटनाआें पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।