{"_id":"75284","slug":"Etawah-75284-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई से डिस्चार्ज हुआ हत्यारोपी जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई से डिस्चार्ज हुआ हत्यारोपी जेल गया
Etawah
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा/भरथना। भरथना थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुरा में घर में घुसकर युवती की हत्या के बाद खुद को गोली मारने वाले युवक को इलाज के बाद गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। युवक से पूछताछ में घटना का खुलासा हो गया है। पुलिस की माने को युवक का इरादा युवती की हत्या करना नहीं था। बल्कि दोनों आत्महत्या करना चाहते थे। लड़की की तो मौत हो गई और सिर में गोली लगने पर युवक ऑपरेशन के बाद बच गया।
गांव हाजीपुरा के अड्डा फौजी में 25 अप्रैल की सुबह ब्रजेंद्र सिंह उर्फ बबलू ने रीतू की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। बाद में ब्रजेंद्र सिंह ने स्वयं को भी गोली मार ली थी। सिर में गोली लगने से नाजुक हालत में ब्रजेंद्र सिंह को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। भरथना थाने की पुलिस ने गुरुवार को उसे जेल भेज दिया।
ब्रजेंद्र सिंह से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष अभयनारायण राय ने बताया कि मृतक युवती व युवक के बीच दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। इसके चलते दोनों ने आत्म हत्या का मन बनाया। इसी के तहत ब्रजेंद्र ने पहले रीतू को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। लेकिन इस वारदात में रीतू की मौत हो गई और ब्रजेंद्र सिंह बच गया। उधर, जानकारी मिली है कि पुलिस हत्या में प्रयुक्त तमंचा अभी तक बरामद नहीं कर सकी है।