{"_id":"74793","slug":"Etawah-74793-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख लेकर भागे नौकर ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख लेकर भागे नौकर ने कोर्ट में किया सरेंडर
Etawah
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित छेदीलाल विश्वनाथ एंड ब्रदर्स का नौ लाख रुपए लेकर भागे नौकर ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दुकान मालिक पवन अग्रवाल के मुताबिक नौकर असलम खां पुत्र अजीज खां निवासी मिहोना भिंड, मध्य प्रदेश हाल निवासी शाहग्रान नखासा 11 अप्रैल को बैंक में जमा करने भेजे 8 लाख 92 हजार आठ सौ रुपए लेकर फरार हो गया था। 15 अप्रैल को कोतवाली में असलम द्वारा नौ लाख रुपए लेकर भाग जाने का मामला दर्ज कराया था। दुकान मालिक पवन अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को आरोपी नौकर ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन