{"_id":"33-194418","slug":"Etawah-194418-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर जल्द बनेगा डीजल डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर जल्द बनेगा डीजल डिपो
Etawah
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा-भिंड लाइन पर ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अफसर जल्द से जल्द इटावा में डीजल डिपो का निर्माण कराना चाहते हैं, क्योंकि इटावा-भिंड लाइन पर डीजल इंजन से ही ट्रेनों का संचालन होगा। शुक्रवार को इलाहाबाद से आई अफसरों की टीम ने जगह का निरीक्षण कर हरी झंडी दे दी है। जल्द ही डीजल डिपो का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बहु प्रतीक्षित इटावा-भिंड रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब अफसर ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में जीएम भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे चुके हैं। अब सिर्फ सेफ्टी कमिश्नर के दौरे का इंतजार है। सेफ्टी कमिश्नर की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इलेक्ट्रिक लाइन न होने के कारण इस लाइन पर डीजल इंजन से ही ट्रेनें दौड़ेगी। ऐसे में इटावा स्टेशन पर डीजल डिपो जरूरी है। माल गोदाम के पास डीजल डिपो के लिए जगह चिह्नित की गई है। शुक्रवार को सहायक प्रचालन प्रबंधक इलाहाबाद आरपी सिंह ने अफसरों के साथ चिह्नित की गई जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने इसी जगह पर डीजल डिपो के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। बताया कि यह जगह डीजल डिपो के लिए पर्याप्त है। नक्शा बनाकर मुख्यालय को भेजा जा रहा है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कहा कि जल्द से जल्द डीजल डिपो का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के वक्त सहायक यांत्रिक अभियंता, सहायक मंडल अभियंता ए हसन, डब्ल्यूएमआई आरके ग्रोवर सहित इटावा स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी उपस्थित रहे।