{"_id":"33-123785","slug":"Etawah-123785-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर गिरी हाईटेंशन लाइन, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर गिरी हाईटेंशन लाइन, चार झुलसे
Etawah
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगाइन में हाईटेंशन लाइन टूटकर एक घर की छत पर गिर गई। इससे घर में करंट दौड़ने से चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, करंट दौड़ने से घर में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए।
दुगाइन गांव में बुधवार की सुबह भूसे से लदी एक डीसीएम जा रही थी। ओवरलोड डीसीएम ऊपर से गुजरी 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टक्करा गई। किसी तरह से डीसीएम तो वहां से निकल गई। लेकिन हाईटेंशन तार टूटकर एक घर की छत पर जा गिरा। तार छत पर गिरने से पूरे मकान में करंट दौड़ गया। घर पर मौजूद रखाी (14) पुत्री कैलाश, रन्नोदेवी (50) पत्नी सोवरन सिंह, राजश्री (50) पत्नी बदन सिंह व विमलेश (20) पत्नी अनजीत करंट की चपेट में आने से झुलसकर घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इस घटना को लेकर गांव वालों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जर्जर हाईटेंशन लाइन अक्सर टूटकर गिरती रहती है। इस बारे में विभाग के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक नतीजा सिफर ही रहा है।