फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   विवि परीक्षा में दूसरे दिन 28 छात्र गैरहाजिर

विवि परीक्षा में दूसरे दिन 28 छात्र गैरहाजिर

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बोर्ड परीक्षाआें के साथ साथ जिले में कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्यालयों की परीक्षाएं भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। बुधवार को केके कालेज व राजकीय पंचायत राज महिला महाविद्यालय में हुई परीक्षाओं में 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

केके कालेज में विश्वविद्यालय की तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की केमिस्ट्री, द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष की हिंदी व बीकॉम प्रथम वर्ष की बिजनेश क म्यूनिटी की, तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी साहित्य, बीएससी प्रथम वर्ष की जूलॉजी प्रथम तथा बीकॉम तृतीय वर्ष की इंडाइरेक्ट टैक्स की परीक्षा हुई। केंद्राध्यक्ष डॉ. मौकम सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में बीएससी तृतीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा में 92 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी की परीक्षा में 356 में से 5 तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की बिजनेश क म्यूनिटी की परीक्षा में 174 में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में बीएससी प्रथम की जूलॉजी प्रथम में 324 में से 4, बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी साहित्य में 1137 में से 8 तथा बीकॉम तृतीय वर्ष की इंडारेक्ट टैक्स में 176 में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय पंचायत राज महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रिपुदमन सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य द्वितीय की परीक्षा में 67 में से 1 छात्रा अनुपस्थित रही। वहीं तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष की हिंदी साहित्य की परीक्षा में 279 में से छह छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed