फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सबको मिलेगा राशन कार्ड, घर-घर भरे जाएंगे फार्म

सबको मिलेगा राशन कार्ड, घर-घर भरे जाएंगे फार्म

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जारी सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बदले जाएंगे। जून तक सभी को नए राशन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। यह राशन कार्ड बैंक की पासबुक की तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा। इसके लिए घर-घर जाकर फार्म भरवाए जाएंगे। इसके बाद कंप्यूटर में फार्म के जरिए डाटा फीड करके राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार ने बताया कि शासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी प्रकार के कार्ड धारकाें के राशन कार्डों को बदले जाने के निर्देश दिए है। अब राशनकार्ड बैंक की पासबुक के समान होगा। उन्होंने बताया कि नए राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया से फर्जी राशन कार्ड समाप्त होंगे, साथ ही जिन लोगों को राशन कार्ड नहीं उपलब्ध हो सके हैं, उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राशन कार्डों को बदले जाने के संसाधन जुटाए जा रहे है। एक माह बाद कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर जाकर फार्म भरवाए जाएंगे। उन्हीं फार्मों में अंकित डाटा कंप्यूटर में फीड होगा और नया राशनकार्ड तैयार कर लिया जाएगा। नया राशन कार्ड जारी होने पर पुराना राशन कार्ड वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed