फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में सपा सरकार का एक साल का कार्यकाल 15 मार्च को पूरा हो रहा है। सपा सरकार की सालगिरह पर जिले में इस दिन उपलब्धि दिवस मनाया जाएगा। साथ ही 15 से 24 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक वर्ष में करीब साढ़े तीन लाख लोगाें से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। यह अपने आप में एक रिकार्ड है, जो कंप्यूटर में दर्ज है। सबसे खास बात यह है कि बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्विवाद नेता रहे हैं। गलती करने पर मंत्रियों तक को हटाने में गुरेज नहीं किया। अखिलेश सिंह यादव ने जब सत्ता संभाली थी, तब भ्रष्टाचार चरम था और क्राइम भी बढ़ा हुआ था। इसे कंट्रोल करने के ठोस प्रयास किए गए हैं। मगर निचले स्तर पर सरकारी महकमे की सोच बदलने में वक्त लग रहा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नफीसुल हसन अंसारी, महिपाल सिंह यादव, चंदन सिंह बघेल, अरविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed