{"_id":"33-123771","slug":"Etawah-123771-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा का विरोध प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा का विरोध प्रदर्शन आज
Etawah
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। माकपा शहर मंत्री प्रेम शंकर यादव ने 14 मार्च को कचहरी में होने वाले विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभा को माकपा नेता प्रकाश करात और सुभाषिनी अली व वाम मोर्चा पश्चिमी बंगाल के चेयरमैन विमान बसु, जेएस मजूमदार भी संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कचहरी में विरोध प्रदर्शन व सभा में बीपीएल की दरों पर 42000 परिवाराें के लिए जिले में चार माह के लिए आए 64000 कुंटल अतिरिक्त गेहूं-चावल के वितरण में घपला करने वालाें को जेल भेजने तथा गरीबों को सस्ता अनाज देने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। माकपा शहर मंत्री प्रेमशंकर यादव ने शहर के पुरविया टोला, शाहग्रान, शाहगदाली, बेरुन टोला, मिश्री टोला, कुंज, मेहतरटोला, टिक्सीटेम्पल, करनपुरा, छैराहा, पचराहा, अकालगंज, राजागंज समेत शहर के मुख्य बाजारों में नुक्कड़ सभाएं की।
उधर, छह मुद्दों को लेकर शुरू हुए माकपा के चार संघर्ष संदेश जत्थों में से एक कोलकाता से चलने वाला जत्था 14 मार्च को नगर में पहुंचेगा। चारों जत्थे 19 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे। जहां विशाल रैली का आयोजन होगा। नगर आगमन पर कचहरी में सुबह 11 बजे से आम सभा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
माकपा जिला कमेटी ने इस जत्थे के स्वागत और आमसभा की तैयारियां जोर शोर से की है। पार्टी की राज्य मंत्रि परिषद सदस्य मुकुट सिंह ने लोगों से इस आमसभा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम सभा में भूख, गरीबी, भूमि की लूट, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, एफडीआई, कृषि संकट जैसे मुद्दों पर बेबाक चर्चा होगी। वहीं बकेवर में हुई बैठक में जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री छवि मोहन शुक्ला ने बताया कि सबसे पहले महेवा में डीवाईएफआई के द्वारा जत्थे का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बकेवर मेें स्वागत होगा।