फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दो सिपाहियों के घर 40 लाख का डाका

दो सिपाहियों के घर 40 लाख का डाका

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सशस्त्र डकैतों ने बीती रात दो सिपाहियों के घरों पर धावा बोलकर लगभग चालीस लाख की संपत्ति लूट ली। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान परिजनों को मारापीटा और तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। डॉग स्क्वायड और फौरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौके पर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

मंगलवार की रात यह दुस्साहसिक वारदात इटावा-फर्रुखाबाद हाइवे से सटे इकदिल नगर की नवविकसित कालोनी विवेक बिहार में जेके हॉस्पिटल के पास हुई। कालोनी में सिपाही संतोष यादव पुत्र श्रीरामस्नेही लाल और सिपाही शिवदर्शन सिंह यादव पुत्र महावीर सिंह यादव के मकान आमने सामने हैं। मूलत: थाना चौबिया के गांव नगला बरी निवासी संतोष यादव इस समय मैनपुरी में और झिंगूपुरा, सैंफई शिवदर्शन सिंह फीरोजाबाद में तैनात है। रात 11 बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाश पहले संतोष के घर में घुसे और उसकी पत्नी सर्वेश कुमारी को तमंचे से धमकाते हुए बंधक बना लिया। बेटे को जान से मारने की धमकी दी। चाबी छीनने के बाद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। शोर मचाने की कोशिश पर सर्वेश को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। सुबह सूचना पर घर पहुंचे संतोष ने बताया कि बदमाश उसके घर से 50 हजार रुपए नकद, जेवर, कपड़ों सहित करीब दस लाख का सामान लूट ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने शिवदर्शन के घर को निशाना बनाया। शिवदर्शन सिंह की मां का निधन हो जाने से परिजन शांतिहवन में शामिल होने गांव गए थे। घर की रखवाली के लिए शिवदर्शन की साली का लड़का सौरभ यादव सो रहा था। बदमाशों ने सबसे पहले सौरभ के हाथ रस्सी से बांध दिए। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो कनपटी पर तमंचा सटा दिया। शिवदर्शन के बेटे शैलेंद्र ने बताया कि बदमाश उसकी पत्नी और मां के करीब 55-60 तोले सोने के जेवर सहित 30 लाख का सामान लूट ले गए। सौरभ ने बताया कि लूटपाट के दौरान एक बदमाश घर की बाहर से निगरानी कर रहा था। तमंचा, सरिया व डंडों से लैस बदमाश मुंह पर कपड़े बांधे थे। सूचना मिलने पर एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, थानाध्यक्ष अशोकचंद्र दुबे ने डॉग स्क्वायड व फौंरेसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed