फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   73 schools did not record students' online attendance

Etawah News: 73 स्कूलों ने बच्चों की नहीं दर्ज की ऑनलाइन हाजिरी, समस्त स्टॉफ के वेतन पर लगी रोक

Sat, 05 Sep 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
73 schools did not record students' online attendance
क्रासर
विज्ञापन

- अगस्त में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही, कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
- बीएसए ने सभी संबंधित विद्यालयों के समस्त स्टाफ के वेतन के अग्रिम आदेश रोकने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही बरतना 73 विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों पर भारी पड़ सकता है। अगस्त 2026 में ऑनलाइन उपस्थिति का विवरण उपलब्ध न कराने पर बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के समस्त स्टाफ के वेतन के अग्रिम आदेश अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए डॉ. राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीएम के निर्देश के क्रम में विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराए जाने के लिए पूर्व में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अगस्त माह में कई विद्यालयों ने छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। संबंधित विद्यालयों को 13 अगस्त और 20 अगस्त को चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

विभागीय सूची में बढ़पुरा, बसरेहर, भरथना, चकरनगर, जसवंतनगर, महेवा, सैफई और इटावा नगर क्षेत्र के कुल 73 विद्यालय शामिल हैं। इनमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जब तक संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जाती, तब तक वहां कार्यरत समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed