{"_id":"58d173444f1c1ba06e1a11cb","slug":"4-hour-light-cut-in-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में अब चार घंटे बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में अब चार घंटे बिजली कटौती
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई को प्रदेश सरकार ने पावर कट का झटका दिया है। अब चार घंटे रोज बिजली कटौती होगी। पांच साल तक वीआईपी गांव का रुतबा हासिल करने वाले सैफई में अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी। शासन के निर्देश पर जारी किए गए नए शेडयूल के अनुसार अब सैफई को 20 घंटे ही बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
नए शेडयूल के अनुसार जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। तहसील मुख्यालय को 20 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे आपूर्ति होगी। ये व्यवस्था 20 मार्च से लागू हो गई है। अगले आदेशों तक तहसील मुख्यालय पर सुबह 5 बजे से 7.30 बजे तक और दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक कटौती होगी। ग्रामीण फीडरों पर 11.15 से 2 बजे तक और सायं 8 बजे से 11.15 तक कटौती होगी।
विज्ञापन
सपा सरकार में इटावा जिले को बिजली कटौती से मुक्त रखा गया था। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती रही। अब भाजपा सरकार बनने के बाद जिले से वीआईपी का रुतबा हट जाने के बाद सामान्य जिले के अनुसार बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लागू कर दी गई है। सैफई विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि नया शेडयूल जारी हो गया है।
विज्ञापन