{"_id":"573f5bac4f1c1b6f64ac74d4","slug":"3-girls-selected-for-national-carrate-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्राओं का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन छात्राओं का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sat, 21 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिवानी भदौरिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण कालेज आफ सांइस एंड आर्ट्स की तीन छात्राओं का राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। राजस्थान में नेशनल हेंडो स्कूल कालेज चैंपियपनशिप 2016 का आयोजन 21- 22 मई तक होने जा रहा है। यह आयोजन चहल चौक श्री गंगानगर (राजस्थान) में कुम्हार हाल में आयोजित होगा।
विज्ञापन
नारायण कालेज की तीन छात्राओं शिवानी पाठक, शिवानी भदौरिया, वैशाली भदौरिया का चयन हुआ है। कालेज के मुख्य प्रशासक इंजीनियर अंकित तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें सदैव किसी भी प्रतियोगिता में खेल भावना को प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रतियोगिता में जीतना इतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि उसमें ईमानदारी से भाग लेना। कालेज प्रधानाचार्य प्रेम नारायण अग्निहोत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि उच्चतम स्थान सदैव रिक्त रहता है। कालेज की मुख्य सलाहकार डा. श्वेता तिवारी ने छात्राओें का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीतकर आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन