फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2.90 lakh children in the district will be given Vitamin A supplements.

Etawah News: जिले में 2.90 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Sun, 28 Dec 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
2.90 lakh children in the district will be given Vitamin A supplements.
फोटो 17 :: बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाते सीएमओ डॉ. बीके सिंह। संवाद - फोटो : संवाद
इटावा। जिले में करीब 2.90 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। नौ माह से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को विटामिन ए की कुल नौ खुराक लेना अनिवार्य है। इससे बच्चों को पोषण मिलता है और बीमारियों से बचाव होता है।
विज्ञापन

शनिवार को अभियान का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. बीके सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाकर किया। सीएमओ ने बताया कि अभियान एक माह तक चलेगा। सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एएनएम का सहयोग करेंगी। खसरे से बचाव के लिए बच्चों को यह दवा प्रथम और दूसरे टीके के साथ दी जाती है। साथ ही प्रत्येक छह माह पर अभियान के दौरान भी इसका सेवन कराया जाता है। सभी 2.90 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के लिए एक माह तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विटामिन ए की कमी बच्चों के विकास को बाधित कर सकती है। विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण, मिजिल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है। इसके सेवन से निमोनिया और डायरिया का खतरा कम हो जाता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि शरीर में विटामिन ए की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। आंख कमजोर होने की आशंका होती है। छाया वीएचएसएनडी और छाया यूएचएसएनडी सत्रों पर बच्चों को लाकर इस दवा का सेवन करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed