{"_id":"5c87fbe5bdec22145d38290b","slug":"191552415717-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कालेज सैफई की टीम बनी फुटबॉल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कालेज सैफई की टीम बनी फुटबॉल विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नगर के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जनपदीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले की कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। उप क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने सैफई स्पोर्ट्स कालेज की विजेता व स्पोर्ट्स स्टेडियम की उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम बी तथा स्पोर्ट्स कालेज ग्रीन के मध्य खेला गया। स्पोर्ट्स कालेज ग्रीन ने 3-0 से यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच सरस्वती इंटर कालेज और पुलिस मॉडर्न स्कूल के बीच हुआ। पुलिस मॉडर्न स्कूल ने 4-2 से मैच में जीत हासिल की। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज रैड बनाम स्पोर्ट्स कालेज ग्रीन के मध्य हुआ। स्पोर्ट्स कालेज रेड ने संघर्षपूर्ण मैच में 3-2 से विजय हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ए बनाम पुलिस मॉडर्न स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ए टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-0 से मैच पर कब्जा जमाया।
इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कालेज सैफई और स्पोर्ट्स स्टेडियम ए के बीच हुआ। सैफई स्पोर्ट्स कालेज की टीम ने यह मैच स्टेडियम ए को 4-2 से जीत लिया और जनपदीय प्रतियोगिता की विजेता बनी।
विज्ञापन
मैच के निर्णायक की भूमिका मो जियाउर्रहमान, रणधीर सिंह, आशिक अली, आदर्श शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर बजरंग कुमार, हरी शंकर लाला, देवेंद्र कुमार पाल, रीना पाल, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।