{"_id":"5c87fbdbbdec2214023345fd","slug":"161552415707-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में श्रम विद्यालय के बच्चों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में श्रम विद्यालय के बच्चों ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्रम विभाग के विहान बालिका विद्यालय इटावा की छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में बाजी मारी।
विद्यालय में पढ़ने वाली मजदूरों की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने प्रथम से लेकर तृतीय स्थान पाकर यह भी सिद्ध किया कि उन्हें खेलकूद में भी पर्याप्त अवसर मिले तो वे किसी से कम नहीं हैं। लंबी कूद में विद्यालय की निशा ने प्रथम स्थान और अनुष्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस प्रतियोगिता में गायत्री ने दूसरा व शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में आकांक्षा ने तृतीय और 100 मीटर दौड़ में प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की वार्डेन संध्या अकाउंटेंट राहुल सहित अन्य शिक्षकों ने सभी छात्राओं को बधाई दी।