फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दस हजार से अधिक कॉपियों का हुआ मूल्याकंन

दस हजार से अधिक कॉपियों का हुआ मूल्याकंन

Wed, 13 Mar 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दस हजार से अधिक कॉपियों का हुआ मूल्याकंन
इटावा। बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकंजा कसा। मूल्यांकन कार्य से विरत रहने वाले वाले शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश जारी किये थे। इसका असर मंगलवार को देखने को मिला। 93 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आठ मार्च से जीआईसी और एसडी इंटर कॉलेज में तीन लाख 20 हजार कापियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। इन कापियों को जांचने की जिम्मेदारी 1454 को सौंपी गई। इनमें से करीब 617 शिक्षकों ने कापियां जांचनी शुरू की। बाकी के शिक्षकों के नदारद रहने से कापियों के मूल्यांकन में परेशानी आ रही थी। इस पर डीआईओएस राजू राणा ने सभी अनुपस्थिति शिक्षकों के वेतन काटने का आदेश किया, तो मंगलवार को 93 शिक्षकों ने मूल्यांकन केन्द्र पर पहुंचे और उनकी ड्यूटी निर्धारित की गई। परीक्षा प्रभारी अखिलेश शुक्ला के अनुसार मंगलवार को 19 नये प्रधान परीक्षक तथा 25 परीक्षकों के मूल्यांकन कार्य करने से तेजी आई है। मंगलवार को कुल मिलाकर दस हजार से ज्यादा कापियां जांची गईं। केंद्र पर 31.38 प्रतिशत कापियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन


कुल मिलाकर 26654 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed