{"_id":"5c87fbcbbdec2213ef2d169c","slug":"101552415691-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूसूचित जाति प्रमाण पत्र के लिए गलत आवेदन करने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूसूचित जाति प्रमाण पत्र के लिए गलत आवेदन करने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सामान्य वर्ग के व्यक्ति का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाए जाने को लेकर तहसीलदार ने जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। पुलिस जनसेवा केंद्र संचालक को पकड़ कर थाने ले आई और उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। मामला क्षेत्रीय लेखपाल की स्थलीय जांच से खुला।
भरथना तहसीलदार गजराज सिंह यादव ने बताया कि कस्बा बकेवर स्थित एक्सीलेंट जनसेवा केंद्र से जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीशंकर निवासी ग्राम बल्लपुरा थाना बकेवर के जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल अजय यादव ने मौके पर आवेदक के बारे में जानकारी की। जांच में आवेदक सामान्य जाति का पाया गया। जबकि जनसेवा केंद्र से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया।
इस पर तहसीलदार ने लेखपाल अजय यादव व अर्जुन चौहान के साथ जनसेवा केंद्र पर मंगलवार को छापा मारा। केंद्र संचालक अंकित पुरवार को पुलिस थाने ले आई और उस पर शांति भंग की कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस जनसेवा केंद्र को बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कस्बा बकेवर, लखना व आसपास तहसील क्षेत्र में चल रहे जनसेवा केंद्रों की भी जांच की जाएगी।