फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   10 crore worth of goods stuck in the ongoing conflict in the Middle East.

Etawah News: मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष में 10 करोड़ का माल फंसा

Mon, 02 Mar 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
10 crore worth of goods stuck in the ongoing conflict in the Middle East.
इटावा। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष ने जिले के भी निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है। गुजरात के मुंद्रा और गांधीनगर शिपिंग लाइन प्रभावित होने से बासमती चावल का करीब 10 करोड़ का माल कंटेनरों में पड़ा है।
विज्ञापन


भरथना निवासी रवि पोरवाल बासमती चावल के निर्यातक हैं। वह हर साल लगभग 15-20 करोड़ रुपये का माल यमन, ओमान, सऊदी, बहरीन में भेजते हैं। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच उनके करीब 40 कंटेनर का माल फंस गया है। उन्होंने कहा कि ईरान वाला रूट बंद होने से शिपिंग लाइन पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

ऐसे में मुंद्रा और गांधीनगर पोर्ट में माल फंसा हुआ है। माल करीब आठ से दस करोड़ कीमत का है। बताया कि अभी यह स्थिति कब तक चलेगी यह भी पता नहीं है। ऐसे में बड़ा नुकसान हो जाएगा। गगन राइस मिल के संचालक व निर्यातक रवि पोरवाल ने बताया कि वह प्रमुख तौर पर बासमती की 1121, 1509, 1718, ताज और सुगंधा का निर्यात करते हैं। माल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed