{"_id":"6a8f3185b2b4c4e0380eb0e1","slug":"youth-dies-after-bike-crashes-into-a-tree-etah-news-c-163-1-eta1014-155621-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की चली गई जान
विज्ञापन
मृतक सुमित का फाइल फोटो
अलीगंज। नगला मोहन चौराहे से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे पेड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र के नगला पीपल गांव निवासी सुमित (35) पुत्र रणवीर सिंह के रूप में हुई।
गांव नगला पीपल निवासी सुमित किसी काम से जसरथपुर क्षेत्र की ओर आए थे। नगला मोहन चौराहे से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सुमित की मौत हो चुकी थी। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा होना सामने आया है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद परिजन को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।