फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth committed suicide by shooting himself in Etah

Etah News: सिर पर सटाया तमंचा और दबा दिया ट्रिगर, खून से लथपथ बेटे का शव देख चीख पड़े परिजन

Tue, 19 Sep 2023 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 05:29 PM IST
सार

एटा में एक युवक ने अपने सिर पर तमंचा सटाया और ट्रिगर दबा दिया। खून से लथपथ बेटे का शव देखा तो परिजन चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Youth committed suicide by shooting himself in Etah
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक युवक ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक को पिता व अन्य लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि किसी युवती के चक्कर में बेटे ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र निधौली कलां रोड स्थित सिंधी कॉलोनी गेट के पास रहने वाली सचिन उर्फ देवेश सक्सेना (22) ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पिता दिनेश सक्सेना ने बताया कि चार दिन से बेटा तनाव में रह रहा था, पूछने पर भी कुछ नहीं बताता था। कई बार पूछने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बैग व सुसाइट नोट मिलने का मामला: गुरुग्राम मिल रही युवक की मोबाइल लोकेशन; पहले भी रच चुका है आत्महत्या का नाटक
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे कमरे का अंदर से दरवाजा बंद करके चले गया। तब पत्नी शोभा सक्सेना ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाया और समझाया। इसके करीब 15 मिनट बाद ही तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि वह मकान के नीचे परचून की दुकान पर बैठा था। गोली चलने की आवाज सुनकर जब पहुंचा तो खून से लथपथ बेटा जमीन पर पड़ा था। 

इसके बाद उसे किसी तरह से अस्पताल लेकर पहुंचा। युवक ने जिस तमंचे से खुद को गोली मारी थी, उसे पहले तो मां ने छिपा दिया, लेकिन पिता ने कहा कि तमंचा-कारतूस दे दो। तब मां ने तमंचा पुलिस को दिया। जबकि कुछ कारतूस पिता मेडिकल कॉलेज तक जेब में डालकर ले गया। इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिए। 


यह भी पढ़ेंः- UP: टूंडला स्टेशन पर नीलांचल व मंडुआडीह एक्सप्रेस का ठहराव किया गया रद्द, अब इस तारीख से रुकेंगी ये ट्रेनें

वह तमंचा कब और कहां से लाया, यह नहीं बताया गया। इस दौरान एक व्यक्ति का नाम भी लिया गया कि उसकी लड़की है, लेकिन परिजन ने चुप करा दिया। कहा कि मोबाइल से पुलिस खुद ही निकाल लेगी कि वह किस लड़की से बात करता था। किस बात को लेकर खुदकुशी की है। 

युवक ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है। तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। खुदकुशी की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। -विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed