फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nilanchal and Manduadih Express will now stop at Tundla station from 25th September

UP: टूंडला स्टेशन पर नीलांचल व मंडुआडीह एक्सप्रेस का ठहराव किया गया रद्द, अब इस तारीख से रुकेंगी ये ट्रेनें

Mon, 18 Sep 2023 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर नीलांचल व मंडुआडीह एक्सप्रेस का ठहराव रद्द किया गया है। अब ये ट्रेनें यहां पर 25 सितंबर से रुकेंगी। 

विज्ञापन
Nilanchal and Manduadih Express will now stop at Tundla station from 25th September
टूंडला रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रेलवे ने नीलांचल एक्सप्रेस व मंडुआडीह एक्सप्रेस (बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस) के टूंडला स्टेशन पर ठहराव के दिन तकनीकी खामियां बताते हुए ठहराव रद्द कर दिया। टूंडला में दोनों ट्रेनों के ठहराव का दिन बदले जाने के पीछे संसद में चलने वाले विशेष सत्र माना जा रह है। अब यह प्रयोगात्मक ठहराव 25 सितंबर से होगा। इसे केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व फिरोजाबाद सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में रेल प्रशासन ने लंबे समय से चली आ रही टूंडला स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस एवं मंडुआडीह एक्सप्रेस (बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस) के ठहराव को 17 सितंबर से मंजूरी दी थी, लेकिन मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद दोनों ट्रेनों के ठहराव को तकनीकी वजह बताते हुए अचानक निरस्त कर दिया गया था। इससे यात्रियों एवं शहर के लोगों को निराशा हाथ लगी थी। बताते हैं कि 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र चलने के चलते इन ट्रेनों के ठहराव को निरस्त किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व फिरोजाबाद सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन को लोकसभा के इस विशेष सत्र में रहना था। ऐसे में रेल प्रशासन ने तकनीकी कारण बताते हुए अग्रिम तिथि तक ट्रेनों के ठहराव को रद्द कर दिया था। 18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र होने 23 का शनिवार व 24 का रविवार होने पर अब रेल प्रशासन ने 25 सितंबर से दोनों ट्रेनों के प्रयोगात्मक ठहराव की घोषणा की है। टूंडला स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल एवं सांसद डॉ. चन्द्रसेन जादौन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते

टूंडला रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस व मंडुआडीह एक्सप्रेस के 17 सितंबर से ठहराव होने पर कई यात्रियों ने अपने गतंव्य के लिए रिजर्वेशन कराए थे। वहीं तमा जैन तीर्थ शिखरजी को जाने के लिए जैन समाज के लोगों ने प्लानिंग की थी, किंतु अचानक ट्रेनों के ठहराव रद्द होने से उन्हें परेशानी हुई। टूंडला के हेमंत उपाध्याय ने नीलांचल एक्सप्रेस में 17 सितंबर को कानपुर जाने के लिए रिजर्वेश कराया था। उन्होंने बताया कि ठहराव रद्द होने से उन्हें काफी परेशानी हुई।

नीलांचल एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस का नए कार्यक्रम के अनुसार टूंडला पर ठहराव 25 सितंबर से होगा। टूंडला स्टेशन पर दोनों ही ट्रेनों का दो-दो मिनट का प्रयोगात्मक ठहराव दिया गया है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय- मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed