{"_id":"64b42933e7ece73bde0abb98","slug":"youth-attempted-suicide-after-wifes-death-etah-news-c-163-1-sagr1017-2401-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी की मौत के बाद युवक ने खुदकुशी का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी की मौत के बाद युवक ने खुदकुशी का किया प्रयास
Sun, 16 Jul 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव मरहला निवासी अमीर सिंह की पत्नी कामिनी ने शनिवार की रात में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। किसी बात को लेकर कहासुनी से क्षुब्ध होकर कामिनी ने जान दे दी। इसके बाद मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को खबर देकर शव बरामद कराकर पोस्टमार्टम कराया गया।
इस बात से आहत अमीर सिंह ने रविवार की सुबह करीब 5 बजे एटा-अलीगंज मार्ग कस्बा जैथरा में एक वाहन के सामने आकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक के मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि युवक की पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सुबह युवक ने भी किसी वाहन के सामने जान देने का प्रयास किया, ऐसा युवक का कहना है। घायल को एटा भेजा गया, यहां से आगरा रेफर किया गया है। संवाद