{"_id":"6ab2c75a0e449402300e884e","slug":"farmers-angered-by-power-cuts-staged-a-protest-at-the-power-station-etah-news-c-163-1-eta1003-157071-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कटौती पर गुस्साए किसानों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कटौती पर गुस्साए किसानों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। कई दिनों से हो रही बेहिसाब कटौती से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को रिजोर बिजली उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। बिजली घर पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा बिजली कटौती से खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसल सूखने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
किसान यूनियन स्वराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष केसी राठौर ने कहा दिन में चटक धूप रहने से स्कूल से दोपहर में घर आने वाले बच्चे गर्मी से बिलबिला जाते हैं।
बिजली न होने पर उनकी बेचैनी बढ़ जाती है। दिन में रसोई से काम पसीने से तरबतर महिलाएं बिजली न होने पर झुंझलाती हैं।
सप्लाई के समय वोल्टेज की समस्या रहने पर लोगों को न दिन में चैन है और न रात को सुकून से सो पा रहे हैं। बिजली के अभाव में युवाओं और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे पहुंचे किसानों के दोपहर दो बजे तक बिजली घर पर डटे रहने पर भी किसी अधिकारी के समस्या न सुनने पर उनका पारा और चढ़ गया। किसान यूनियन स्वराष्ट्र के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा समय रहते बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में यूनियन के मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मोहम्मद चांद, लालू यादव, राहुल यादव आदि रहे।