फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging; murder alleged

Etah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; murder alleged
एटा। गांव कासिमपुर में सोमवार रात को एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज की मांग के संबंध में बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला स्वेटा निवासी राधेश्याम ने बताया कि बेटी संगम की शादी एक नवंबर 2025 को कोतवाली देहात के गांव कासिमपुर निवासी उदयवीर के बेटे विजेंद्र के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के करीब तीन माह बाद से ही विजेंद्र और उसके घरवाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर संगम को परेशान करने लगे। उसके साथ आए दिन मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था।
विज्ञापन


आरोप है कि बेटी को पीटने की बात के कारण ससुराल और मायके पक्ष में तीन बार विवाद हुआ और पंचायत भी हुई। अंतिम बार 29 जुलाई को न्यायालय के माध्यम से संगम को उसके पति विजेंद्र की सुपुर्दगी में दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालीजन ने उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया। सोमवार को उसको पीटा गया और इसके बाद हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed