{"_id":"6ab2c6f1e83770841f0804a3","slug":"sdms-reader-arrested-while-accepting-a-bribe-of-30000-etah-news-c-25-1-mtr1022-1166181-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एसडीएम का पेशकार तीस हजार की घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एसडीएम का पेशकार तीस हजार की घूस लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीगंज(एटा)। जैथरा के किसान का जमीन संबंधी आदेश कराने के लिए अलीगंज तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पेशकार अनूप सिंह को अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पेशकार ने किसान से 30 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे थे। आरोपी पेशकार को बुधवार को अलीगढ़ के कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जैथरा क्षेत्र के धरौली निवासी ज्ञान सिंह ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन, अलीगढ़ से की थी। इस पर टीम ने अलीगंज तहसील पहुंचकर आरोपों की सत्यता की जांच की। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम अलीगंज तहसील पहुंची।
टीम ने शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ पेशकार के पास भेजा। आसपास पहले से मौजूद टीम के सदस्यों ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी। पेशकार ने जैसे ही शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लिए, टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके पर आवश्यक कार्यवाही पूरी की और रिश्वत में लिए गए रुपयों को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर तहसील में खलबली मच गई। कुछ देर तक ऊहापोह का माहौल रहा मगर टीम ने तहसील के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद टीम आरोपी पेशकार को अपने साथ ले गई।