फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police and administration do not know how many hotels home stays guest houses there are in agra city

Agra: अवैध होटल... होम स्टे में गंदा काम, सत्यापन में प्रशासन नाकाम; पुलिस को नहीं पता शहर में ऐसे कितने स्थान

Wed, 15 Nov 2023 03:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 03:42 PM IST
सार

आगरा में अवैध होटल और होम स्टे में गंदा काम होता है। इनके सत्यापन में प्रशासन नाकाम हैं। पुलिस को यह नहीं पता कि शहर में कितने होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस हैं। 

विज्ञापन
police and administration do not know how many hotels home stays guest houses there are in agra city
Agra: अवैध होटल... होम स्टे में गंदा काम, सत्यापन में प्रशासन नाकम (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। यहां कितने होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस हैं, पुलिस और प्रशासन को यह नहीं पता। अवैध होटल व होम स्टे में गंदा काम हो रहा है। तीन साल से सत्यापन में प्रशासन नाकाम है। अग्निकांड से लेकर संदिग्धों के ठहरने व असामाजिक गतिविधियों के बावजूद जिम्मेदार आंख मूंद कर सो रहे हैं।

विज्ञापन


ताजमहल के पास बड़े पैमाने पर घरों में होम स्टे खुले हैं। ताजनगरी फेज-2 में अवैध होटल, रूफ टॉप संचालित हैं। फतेहाबाद रोड, सिकंदरा, बिचपुरी रोड से लेकर रामबाग, ट्रांस यमुना तक अवैध रूप से संचालित होटलों में अवैध काम हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा के पटाखा बाजार में अग्निकांड का मामला: एक और युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो भाइयों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में तत्कालीन एडीएम प्रोटाकॉल हिमांशु गौतम ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को होटलों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। होटल संचालक का नाम, कमरों की संख्या, पंजीकरण व अन्य दस्तावेज का ब्योरा मांगा, लेकिन तीन साल बाद भी सत्यापन नहीं हो सका।


लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड के बाद एडीए व अग्निशमन विभाग ने संयुक्त सर्वे किया। एडीए ने 10 से अधिक होटल सील किए। सीलिंग के बाद एडीए अधिकारियों की मिलीभगत से सील टूट गईं। होटल एसोसिएशन के अनुसार शहर में 450 होटल हैं। जबकि एक सर्वे की रिपोर्ट में 1200 से अधिक होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस अवैध रूप से संचालित हैं। पर्यटन विभाग से सराय एक्ट में बिना पंजीकरण संचालित हैं।

500 मैरिज होम भी अवैध

आगरा विकास प्राधिकरण से शहर में सिर्फ दो मैरिज होम पंजीकृत हैं। जबकि 500 से अधिक मैरिज होम अवैध रूप से संचालित हैं। इनके विरुद्ध एडीए व अन्य विभाग कार्रवाई नहीं करते। जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम शर्मा का कहना है कि अवैध निर्माणों से एडीए इंजीनियर व अधिकारी सुविधा शुल्क वसूलते हैं। इस वजह से कोई जांच नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed