Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in road accident in Aliganj in Etah

एटा: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 09:05 PM IST
सार

अंकित की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां और अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
young man died in road accident in Aliganj in Etah
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा के अलीगंज के जसरथपुर थाना क्षेत्र में नगला मोहन पेट्रोल पंप के पास हुए रविवार की रात सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने 20 वर्षीय अंकित पुत्र नन्हेंलाल निवासी देवी नगर, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, 26 वर्षीय राजपाल पुत्र खिलाड़ी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अंकित की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां और अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल चंद्रा ने बताया कि अंकित को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed