फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man committed suicide by hanging himself in Etah

Etah: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरवालों ने देखा तो मची चीख पुकार

Tue, 17 Oct 2023 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

एटा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।  

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself in Etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की सुबह एक युवक फंदे से लटक गया। परिजन को जब पता चला तो कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज लेकर आए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव को घर ले गए।

विज्ञापन


मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के लहरा लालगढ़ी गांव का है। गांव निवासी मलिखान सिंह (40) ने पशुओं के घेर में बने कमरे में पंखा के कुंडा से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भतीजे सुनील ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद पशुओं के घेर पर गए थे। यहां पशुओं को चारा पानी दिया था। खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचे तब बेटी आरती घेर पर देखने के लिए गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मासूम सगे भाइयों की मौत: शाम को दूध पीकर सोये...फिर कभी न जगे, चीख पड़ा परिवार; एक चार तो दूसरा ढाई साल का था
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ओर देखा लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिए। तब कमरे का गेट बंद होना पाया। जंगला से देखा तो लटका पाया। इसके बीच चीखती हुई घर आई। उसने बताया तब ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। किसी तरह से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।

यह भी पढ़ेंः- Agra: सार्वजनिक भूमि से सत्संग सभा की बेदखली पर रोक, दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

बताया कि आत्महत्या की क्या वजह रही है, यह स्पष्ट नहीं है। उनकी मौत के पीछे किसी का हाथ नहीं लग रहा है। इसकी वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि थाना पर युवक की ओर से की गई आत्महत्या की कोई सूचना नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed