फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seven players from the district selected for girls' handball

Etah News: बालिका हैंडबॉल में जिले की सात खिलाड़ियों का चयन

Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven players from the district selected for girls' handball
एटा। बालिका हैंडबॉल में जिले की सात खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ी अब चित्रकूट में 12 से 15 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को बालिका हैंडबॉल के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद अलीगढ़ मंडल में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सोनम, तमन्ना, अंजली, प्राची, परी, सौम्या और पायल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर मंडल स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की चुनौती उनके सामने होगी। खिलाड़ियों के चयन के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, हेमलता, कोच शुभम यादव व प्रवेंद्र सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। साथ ही उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से जिले और अलीगढ़ मंडल को गौरवान्वित करेंगी।
विज्ञापन


- कपिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed