{"_id":"6aca80162430b2cf7d0c64fa","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-wires-from-a-transformer-etah-news-c-163-1-eta1013-158113-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रांसफाॅर्मर से तार चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रांसफाॅर्मर से तार चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। पिलुआ पुलिस ने ट्रांसफाॅर्मर से क्वाइल और तेल चोरी के मामले में प्रकाश में आए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार और 3500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिहोरी में एक उपभोक्ता के निजी नलकूप पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से 11 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोर क्वाइल और तेल चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना पिलुआ पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने जसवंत उर्फ दीपक निवासी गढ़वाला, थाना पिलुआ, राजू निवासी जलेसर रोड, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद और अजय निवासी चितौकरी थाना सेवर भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। हहै। सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि आरोपियों का नाम एटा के थाना कोतवाली देहात में दर्ज एक अन्य विद्युत चोरी के मामले में भी प्रकाश में आया है। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। संवाद