{"_id":"6aca81844b0e1b296506bb37","slug":"municipal-feeder-still-down-after-25-hours-power-outage-persists-etah-news-c-163-1-eta1004-158089-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 25 घंटे बाद भी पालिका फीडर ठप, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 25 घंटे बाद भी पालिका फीडर ठप, बिजली गुल
Sat, 10 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार दोपहर आए तेज तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। नगर पालिका फीडर से जुड़े 40 से अधिक मोहल्लों में 25 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इसके कारण करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात से शनिवार शाम पांच बजे तक घरों में बिजली नहीं पहुंचने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। उधर, विद्युत निगम के लाइनमैन टूटे खंभों और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
शुक्रवार दोपहर तेज तूफान के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। विद्युत निगम के मुताबिक करीब 80 स्थानों पर खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं आने से घरों में अंधेरा पसरा रहा। शनिवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अधिकांश लोग घरों पर ही रहे लेकिन बिजली नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। सुबह से ही लोगों को पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। नगर पालिका फीडर से जुड़े उपभोक्ता दिनभर बिजली आने का इंतजार करते रहे। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर, नगला भजा, किदवई नगर, होली मोहल्ला, शीतलपुर, रामेश्वरमपुरम कॉलोनी, गोशाला कॉलोनी, शिवओमपुरी, चिलासनी, हिंदू नगर, अलीगंज तिराह, तहसील कैंपस, घंटाघर, बाबूगंज समेत अन्य मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही।