फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two innocent brothers died together in Agra

मासूम सगे भाइयों की मौत: शाम को दूध पीकर सोये...फिर कभी न जगे, चीख पड़ा परिवार; एक चार तो दूसरा ढाई साल का था

Mon, 16 Oct 2023 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 11:04 PM IST
सार

आगरा में मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों शाम को दूध पीकर सोये फिर कभी न जगे। परिवार के लोगों ने देखा तो चीख पड़े। एक चार तो दूसरा ढाई साल का था। 

विज्ञापन
Two innocent brothers died together in Agra
Agra News: चिराग और आनंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगे मासूम भाइयों की एक साथ मौत हो गई। बच्चों के शव देखकर परिजन चीख पड़े। मां चीखते हुए यही कहती रही कि ईश्वर तूने मेरे जिगर के टुकड़ों क्यों छीन लिया? शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी सावराय का है। यहां के रहने वाले विजेंद्र सिंह, अपनी पत्नी पिंकी देवी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि हमारे तीन पुत्र थे। रोजाना की तरह रविवार की शाम वह खाना खाकर व दूध पीकर सोए थे। रात में बाबू उर्फ चिराग (4), आनंद उर्फ आजाद (ढाई वर्ष) को उल्टी-दस्त हुए। इससे दोनों जग गए तो पत्नी ने दोनों को दूध पिलाकर सुला दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह सब लोग जग गए और काम पर लग गए। मेरी मां ईश्वर देवी बच्चों को जगाने पहुंची। दोनों बच्चों की स्थिति देख वह चीखने लगी। आवाज सुनकर हम भी भागकर पहुंच गए। बच्चों का शरीर ठंडा पड़ गया था। आनन फानन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। अब इन दोनों का बड़ा भाई प्रशांत (6) बचा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed