फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yogee aadityanaath ke mukhyamantree banane par jile mein jashn

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर जिले में जश्न

Sat, 18 Mar 2017 11:51 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 18 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
yogee aadityanaath ke mukhyamantree banane par jile mein jashn
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाता अनुयायी - फोटो : amar ujala
लखनऊ में शनिवार शाम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही जिले भर में भाजपा समर्थक जश्न में डूब गए। भाजपा कार्यकर्ताओं का जशभन देर रात तक चला। किसी ने मिठाइयां बाटीं तो किसी ने पटाखे चला कर रैली निकाली। रहा। रेलवे रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने फायरिंग कर जश्न मनाया।  
विज्ञापन

शनिवार का दिन राजनीतिक अटकलों के नाम रहा। कई दिनों से चल रही चर्चाओं के चलते लोग ही नहीं टीवी चैनल्स पर नए नाम उछालते रहे। सर्वाधिक चर्चाएं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की रहीं। एक चैनल द्वारा चार्टेड प्लेन द्वारा योगी के दिल्ली जाने की खबर ने योगी आदित्य नाथ के नाम को सबसे ऊपर कर दिया। योगी के मुख्यमंत्री एवं केशव प्रसाद मौर्या एवं पूर्व मेयर दिनेश शर्मा के उप मुख्यमंत्री बनने की खबरें आने लगीं। इसके बाद लोगों को अधिकारिक घोषणा का इंतजार था। शाम को हुई घोषणा के बाद भाजपाई झूम उठे। योगी के समर्थकों ने तो आतिशबाजी, मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए वहीं गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। अलीगंज, जलेसर, अवागढ़ व सकीट में भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनाई। अलीगंज में पूर्व राज्यमंत्री गेंदालाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, राजीव चौहान, विनोद आर्या, एटा में सुशील गुप्ता, संदीप जैन, वीरेंद्र वार्ष्णेय, प्रदीप भामाशाह, अग्रिम जैन, सुनील जैन, दिलीप पचौरी बिट्टू, पंकज चौहान, राजीव गुप्ता, सौरव शर्मा जलेसर में प्रतेंद्र पाल सिंह पूर्व एमएलसी, पवेंद्र सिंह, केशव राना, विकास मित्तल, नरेश ठाकुर समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता शमिल रहे।
विज्ञापन


विजय दिवस मनाना भूले भाजपाई
मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार कर रहे भाजपाई विजय दिवस मनाना भूल गए। शाम तक कहीं भी विजय दिवस के आयोजन नहीं दिखे। लेकिन योगी के नाम की घोषणा के साथ शुरू हुआ जशभन देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों में खुशी का माहौल
योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपे जाने एवं उत्तर प्रदेश के बिधायक दल के नेता चुने जानें और मख्यमन्त्री के नाम के लिए योगी आदित्यनाथ की घोषणा होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर राजा का रामपुर में पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह आचार्य, राजेंद्र सिंह राठौर, विजय सिंह राठौर, अखिलेश सिंह राठौर, आशुतोष तिवारी, अजय, दिनेश समेत अनेक लोगों बधाई देकर खुशी जाहिर की। वहीं सकीट में डा. सुकेश वार्ष्णेय, अनुभव राघव वार्ष्णेय, अंशू वार्ष्णेय, किताब सिंह वर्मा, अमित जैन ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed