फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women from the Babariya gang snatched a *mangalsutra* from a woman on the highway in broad daylight; villagers apprehended them.

Etah News: बाबरिया गैंग की महिलाओं ने हाईवे पर दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटा, ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 02 Sep 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women from the Babariya gang snatched a *mangalsutra* from a woman on the highway in broad daylight; villagers apprehended them.
ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गईं बाबरिया गिरोह की महिलाएं। संवाद
एटा। एनएच-34 पर छछैना नहर पुल के पास बुधवार को दिनदहाड़े ऑटो सवार महिला से मंगलसूत्र लूट लिया। आरोपी दोनों महिलाएं पीड़िता के साथ उसी ऑटो में सवार थीं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव लखौरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी वर्षा ने बताया कि वह एटा से गांव जा रही थी। जैसे ही ऑटो छछैना नहर पुल के पास पहुंचा और ब्रेकर पर धीमा हुआ उसमें सवार दो महिलाओं ने मौका देखकर उसके गले से मंगलसूत्र खींच लिया और उतरकर भागने लगीं। यह देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। इसके बाद थाना मलावन पुलिस को सूचना दी गई। मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हाईवे पर एक माह के भीतर छिनैती के प्रयास की यह दूसरी घटना सामने आने से पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों में भी चिंता बढ़ गई है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। आरोपी महिलाएं बाबारिया गिरोह से जुड़ी हुई हैं और अवागढ़ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed