{"_id":"6ab2c4d1352ca7e40b095e1c","slug":"woman-jumps-into-canal-loses-her-life-etah-news-c-163-1-eta1014-157079-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला ने नहर में लगाई छलांग, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला ने नहर में लगाई छलांग, गई जान
Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। सुन्ना नहर पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाकर उसे बाहर निकाल लिया।
पुलिसकर्मी महिला को जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में जानकारी जुटाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। महिला ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया है। 72 घंटे तक शिनाख्त नहीं होती है तो पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा। संवाद