{"_id":"68ebe57a20c3b5c82e071f14","slug":"woman-injured-in-collision-between-two-bikes-dies-etah-news-c-163-1-eta1003-140446-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला ने दम तोड़ा
Sun, 12 Oct 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। करवाचौथ से एक दिन पहले दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। करवाचौथ के अगले दिन शनिवार की देर रात लखनऊ के अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
क्षेत्र के गांव गुजरई निवासी पुष्पा देवी (55) स्वास्थ्य खराब होने पर करवाचौथ से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने आई थीं। दवा लेकर वह अपने पुत्र के साथ बाइक से वापस गांव जा रही थीं। रास्ते में जरारी रोड पर सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल पुष्पा को अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां पर भी हालत नियंत्रित न होने पर आगरा और इसके बाद लखनऊ ले जाया गया। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।