फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Locks not broken; claim of jewelry and cash theft.

Etah News: ताले टूटे नहीं, आभूषण और नकदी चोरी का दावा

Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Locks not broken; claim of jewelry and cash theft.
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला गुलाम हुसैन में रविवार की रात को हुई चोरी की घटना को पहुंची पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

पीड़ित अजीत की सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस पहुंची। क्योंकि चोरी के समय न कोई आहट हुई और न कोई ताला तोड़ा गया। जिस सेफ से नकदी और ज्वैलरी चोरी हुई उसकी चाबी भी पीड़ित के पास है।
थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची टीम को अजीत ने बताया कि उसके घर से चोर तीस हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। निरीक्षण में न सामान बिखरा था न कोई ताले टूटे थे।
विज्ञापन

जिस सेफ से चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए उसकी चाबी भी अजीत के पास थी। सेफ खोलने के लिए भी चोरों ने उससे कोई छेड़छाड़ नहीं की थी। थाना प्रभारी ने कहा चोरी की घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed