फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies after consuming toxic substance in civil dispute

Etah News: गृहकलह में विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming toxic substance in civil dispute
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद महिला ने गृहकलह से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। बड़ी बहन और पति शाम करीब 4 बजे मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। यहां आराम मिलने पर देर शाम घर ले गए। रात में फिर से तबीयत बिगड़ गई। तब निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां बृहस्पतिवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव मुबारिकपुर छछैना निवासी बिजनेश कुमार की पत्नी अंकिता (22) की मौत हुई है। पिता बाला प्रसाद निवासी गांव सुरजनपुर थाना बिछवां जिला मैनपुरी ने बताया कि बेटी की करीब चार वर्ष पहले शादी की थी। बड़ी बेटी अंजली की शादी पहले ही बिजनेश के बड़े भाई से हो चुकी थी। बुधवार शाम 4 बजे बेटी अंकिता की तबीयत खराब होना बताया गया। लेकिन मैं शाम को नहीं आ सका। आज दोपहर में खबर मिली कि बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


बताया कि गृहकलह के चलते बेटी ने विषाक्त पदार्थ खाया है। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसकी वजह से तबीयत बिगड़ती चली गई। मौत होने पर पुलिस को खबर मिली तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed