फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman died due to electric shock  in Etah truth came out in postmortem report

Etah News: महिला की मौत पर मायकेवालों ने लगाए थे आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई; पढ़ें पूरी खबर

Sat, 28 Sep 2024 08:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 08:13 PM IST
सार

 महिला की मौत पर मायकेवालों ने लगाए थे आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई; पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
woman died due to electric shock  in Etah truth came out in postmortem report
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कस्बा व थाना सकीट के मोहल्ला काजी में शुक्रवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी। मायके वालों ने पति व अन्य लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई थी। सूचना पर पहुंचा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तो मौत का कारण करंट लगना ही आया।

विज्ञापन


मोहल्ला दाऊद खां थाना मऊ दरवाजा जिला फर्रुखाबाद निवासी इश्तियाक अली ने बताया कि बहन सितारा बानो की शादी एक मई 2024 को सकीट कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी राजू के साथ की थी। कुछ समय बाद ही बहनोई उसको परेशान करने लगा। आरोप लगाया कि वह किसी दूसरी महिला से बात करता था। इसका बहन विरोध करती थी। राजू आए दिन नशा करके आता और उसको पीटता था।
विज्ञापन


इस प्रकार की जानकारी बहन फोन करके देती रहती थी। वहीं, मृतका के पति राजू ने बताया कि सितारा बानो बृहस्पतिवार की शाम लोहे की अलमारी से कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान अलमारी में लगे बल्ब के तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर सितारा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना ही आया है। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed