{"_id":"68545269d9095784d505aecc","slug":"woman-died-due-to-chest-pain-etah-news-c-163-1-eta1004-135141-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीने में दर्द से महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीने में दर्द से महिला की गई जान
Thu, 19 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। बदलते मौसम की वजह से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को विभिन्न रोगों के 1800 से अधिक मरीज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार दिया। वहीं, सीने में उठे दर्द के बाद एक महिला की मौत हो गई। मलेरिया के दो मरीज पाए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1 बजे चरण देवी (55) निवासी कुल्ली गांव थाना सिढ़पुरा को लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देवर जयवीर सिंह ने बताया कि घर पर अचानक सीने में तेजी से दर्द हुआ। हालात ज्यादा खराब होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मेडिसिन विभाग में दो मलेरिया के मरीज पॉजिटिव मिले, जिन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
चंद्रेश कुमार पुत्र गोपाल बाबू (16) निवासी बीगौर को दो दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने पहले निजी क्लीनिक पर इलाज कराया लेकिन आराम न मिलने पर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक को दिखाया जहां मलेरिया पॉजिटिव आने पर उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, गायनिक विभाग में गर्भवती महिला प्रीति (26) निवासी इटारी थाना निधौली कलां की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिन्हें गायनिक वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 1800 से अधिक मरीजों ने पर्चे बनवाकर विभिन्न ओपीडी में इलाज लिया। मेडिसिन विभाग में बुखार, खांसी, उल्टी, दस्त व पेट दर्द से संबंधित करीब 700 मरीज पहुंचे जिन्हें उपचार दिया गया।
वहीं, आयुष विंग में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आयुष विभाग में होम्योपैथिक उपचार दिया जाता है, जिसकी दवा किसी भी तरह का साइड इफैक्ट नहीं करती है। डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि आयुष विंग में रोजाना 70 से अधिक मरीज उपचार ले रहे हैं।