फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   With change in weather, patients at CHC increased

Etah News: मौसम में बदलाव के साथ ही सीएचसी पर बढ़ गए मरीज

Tue, 02 Apr 2024 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
With change in weather, patients at CHC increased
एटा। सकीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे अधिक खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। इस तरह के प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है। मंगलवार को भी 100 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम बदलने से बीमारियां लोगों को चपेट में ले रहीं हैं। मंगलवार को सीचसी पर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। खांसी, बुखार के मरीज सबसे ज्यादा थे। चिकित्सक के परामर्श के लिए मरीज कतारों मे खड़े नजर आए। एमओआईसी डॉ. रवि सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर 100 से भी अधिक मरीज प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। मौसम परिवर्तन के चलते बीमारियां बढ़ी हैं। लोगों को अपना बचाव करना चाहिए। कूलर, एसी का प्रयोग कम करना चाहिए। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। ठंडे पेय व खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के शरीर में दर्द, सर्दी, जुकाम, बुखार का अहसास हो तो सीएचसी पर आकर जांच के साथ उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed