फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Winter's wrath: Fog thickens, vehicles halted on roads

सर्दी का सितम: और घना हुआ कोहरा, सड़कों पर थमे वाहन

Tue, 23 Dec 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Winter's wrath: Fog thickens, vehicles halted on roads
कस्बा राजा का रामपुर में कोहरे के बीच स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार करते बच्चे। संवाद
एटा। सर्दी के सितम के बीच मंगलवार सुबह कोहरा और घना हो गया। दृश्यता करीब 10 मीटर तक रह गई। इसके कारण सड़कों पर वाहन थम गए। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। उधर, छुट्टियां न होने की वजह से घने कोहरे के बीच बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। बुधवार को भी दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

सुबह के समय घने कोहरे की वजह से सबसे अधिक प्रभाव यातायात व्यवस्था पर पड़ा। कोहरे के कारण लोग वाहनों को चलाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इससे सड़कों पर करीब 7 बजे तक बेहद कम वाहन नजर आए जो वाहन चल रहे थे उनकी रफ्तार काफी धीमी थी। ट्रक आदि किनारे पर खड़े कर इनके चालक कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे। 8 बजे के बाद मौसम साफ होना शुरू हुआ। करीब 11 बजे सूर्य ने दर्शन दिए और धूप खिलने लगी। दोपहर के समय अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़कर 27 और न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन



आवागमन पर रहा असर
राजा का रामपुर। कोहरे का असर आवागमन पर रहा। कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं बसों से अलीगंज, कायमगंज पढ़ने के लिए जाते हैं। उनको सुबह काफी जल्दी वाहन पकड़ना पड़ता है। कोहरे के बीच सफर करने में बच्चे भयभीत रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में किसानों के लिए अलाव जलवाने की मांग

जलेसर। अनाज एवं सब्जी मंडी यूनियन के अध्यक्ष अनेक सिंह राजपूत ने मंडी समिति प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। मंडी सचिव को भेजे पत्र में रात में ठंड से ठिठुरने वाले किसानों के लिए कंबल की व्यवस्था भी किए जाने की मांग की है। अध्यक्ष ने लिखा है कि कड़ाके की सर्दी में दूर दराज क्षेत्र के किसान अपनी फसल को लेकर रात में ही मंडी आ जाते हैं। कभी-कभी उपज की बिक्री न होने पर उनको रात में मंडी में रुकना पड़ता है। ऐसे में किसानों के लिए मंडी में अलाव जलाने के साथ ही कंबल की व्यवस्था की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed