{"_id":"6a5914562545478a770087ee","slug":"water-level-of-the-arind-river-rising-day-by-day-etah-news-c-163-1-eta1003-153470-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिनों दिन बढ़ रहा अरिंद नदी का जलस्तर, हजारों बीघा खेतों में खड़ी फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिनों दिन बढ़ रहा अरिंद नदी का जलस्तर, हजारों बीघा खेतों में खड़ी फसल जलमग्न
विज्ञापन
अरिंद नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव सलेमपुर में फसल को बचाने के प्रयास में जुटे किसान। संवाद
निधौलीकलां। क्षेत्र से गुजरने वाली अरिंद नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो गई है। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में तेजी से फैल रहा है, जिससे इलाके के 20 से अधिक गांवों की 7,000 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। उफनती नदी पर प्रशासन की ओर से कोई प्रभावशाली कदम न उठाने से किसानों में आक्रोश है।
चारपाई पर बैठकर काट रहे फसल
सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी मक्का की फसल जलमग्न होने पर किसान परेशानी में है। सलेमपुर गांव में 20 से अधिक किसानों की करीब 250 बीघा खेत में जलभराव हो गया है, जिससे मक्का की फसल बर्बाद होने की आशंका है। अपनी फसल बचाने को किसान पानी से लबालब खेतों में चारपाई पर बैठकर अधपकी फसल को काट रहे हैं। अरिंद नदी के ओवरफ्लो हुए सात दिन का समय गुजरने पर भी प्रशासन की ओर से कोई राहत कार्रवाई न किए जाने से किसानों में आक्रोश पनपता जा रहा है। ग्राम पंचायत दयारामपुर के गांव दुल्हा के पास अरिंद नदी का मार्ग सकरा है। चौड़ाई कम होने के साथ ही सफाई न होने पर पानी ओवरफ्लो होने से पूरे गांव में पानी भर गया है। ग्राम प्रधान नरेश लोधी ने कहा दो वर्ष पहले अरिंद नदी के कटान होने पर प्रशासन ने इसकी सफाई कराई थी। इसके बाद सफाई नहीं कराई गई। चितरपुर गांव में बुधवार की रात्रि को बहाव तेज होने पर खेतों में जलभराव हो गया। अरिंद नदी के कटने पर चितरपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तक पश्चिम भाग में जलभराव हो गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अरिंद नदी का बहाव तेज होने पर बीस गांव प्रभावित
क्षेत्र से गुजरी अरिंद नदी करीब 15 किमी में फैली हुई है। पानी का लगातार जलस्तर बढ़ने और ओवरफ्लो होने से अभी तक बीस गांव की खेती प्रभावित है। पानी ओवरफ्लो होने पर किसान तनाव में हैं। किसान नदी के तेज बहाव रोकने को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आस लगाए हुए हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल पा रही है।
-- -- -- -- -- -
इन गांवों में भी बुरे हालात
- मगरौली, जमालपुर, गोकुलपुर, दस्तमपुर, मितरौल, फतेहपुर,सिंतीपुर, दुल्हा, चित्तरपुर समेत 20 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। किसानों को इससे बड़ा नुकसान हुआ है।
-- -
अरिंद नदी के तेज बहाव को रोकने के लिए शासन स्तर से पहल की जा रही है। शीर्ष अधिकारी अरिंद नदी के जलस्तर को नियंत्रित करने को प्रयासरत हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
तुषारकांत राजन, एक्सईएन सिंचाई विभाग