{"_id":"d4f38f7096db4eee57f9b394b39042c4","slug":"voting-in-the-final-phase-ganjdudwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में गंजडुडवारा में मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में गंजडुडवारा में मतदान
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। अब अंतिम चरण में गंजडुडवारा विकास क्षेत्र में मतदान होना है। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी प्रचार अभियान में दिन रात एक किए हुए हैं। सोमवार को अंतिम चरण का प्रचार थम जाएगा।
अंतिम चरण में गंजडुडवारा विकास क्षेत्र के 57 प्रधान पदों पर चुनाव होना है। इन पदों पर 654 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान नौ दिसंबर को होगा। चुनाव प्रचार सोमवार को सांय पांच बजे बंद हो जाएगा। प्रचार समाप्त होने की घड़ी नजदीक आ जाने से प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। दिन निकलने के साथ ही प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार को निकल पड़े। समर्थकों की टोलियों के साथ उन्होंने मतदाताओं से वोट मांग कर विकास के वायदे किए। देर सायं तक प्रत्याशी प्रचार में जुटे रहे। रात में चौपालों पर भी देर तक चुनाव को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। ठंड बढ़ जाने से अलाव जला कर बैठ जाते हैं। इसके साथ ही चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो जाता है।