{"_id":"5888f1ed4f1c1b3e0fcf4ad3","slug":"voters-wake-up-wake-up-wake-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागो जागो मतदाता जागो ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागो जागो मतदाता जागो ...
Amar Ujala
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर हाल में मतदान के आह्वान के साथ बुधवार को जिलेभर में उत्साह के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। नगर में जागरूकता रथ निकला। इसमें सवार होकर डीएम, एसपी ने लोगों से मतदान की अपील की। जिलाधिकारी ने मतदान दिवस को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए इसमें उत्साह के साथ सभी से हिस्सेदारी करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान है। इस दिन को पर्व की तरह मनाते हुए सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान को अवश्य जाएं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं का आह्वान किया कि वे खुद वोट दें। जन-जन को मतदान का महत्व बताकर उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इससे पहले सोरों गेट स्थित पुराने कलक्ट्रेट भवन से मतदाता जागरूकता रथ एवं रैली निकली। मोटर साइकिलों पर सवार युवाओं एवं हाथों में जन जागरूकता के बैनर लिए छात्र-छात्राओं की रैली मेन मार्केट, घंटाघर, होते हुए नदरई गेट स्थित श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, व्यापारी, अधिकारी और जिला प्रभारी स्वीप जयंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एनसीसी, स्काउट दल ने की सहभागिता
मतदाता जागरूकता रैली में द्रोपदी देवी जाजू की छात्राएं जहां जयघोष की धुन बजा रहीं थी, वहीं स्काउट दल के छात्र कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। एनसीसी के कैडिट भी मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान करने की अपील की रहे थे।