फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voter lists read at all booths, notices to be issued from today

Etah News: सभी बूथों पर पढ़ी गई मतदाता सूची, आज से जारी होंगे नोटिस

Mon, 12 Jan 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Voter lists read at all booths, notices to be issued from today
प्राथमिक विद्यालय पहरा में मतदाता सूची पढ़े जाने के दोरान मौजूद एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता। स्
एटा। जिले के सभी बूथों पर रविवार को बीएलओ ने लोगों को मतदाता सूचियों को पढ़कर सुनाया। सोमवार से अनमैपिंग वाले 17302 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। सात दिन में उनके मामलों की सुनवाई होगी। अन्य कटे नामों के संबंध में लोग दावे-आपत्तियां संबंधित तहसीलों में पेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

एटा सदर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर एसडीएम विपिन कुमार मोरल, मारहरा पर एएसडीएम सतीश कुमार एवं जलेसर पर एसडीएम भावना विमल ने निरीक्षण किया। उनके साथ सभी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर ने भी यह काम किया। निरीक्षण के दौरान 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची में लोग अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वे फॉर्म-6 भरकर ऑफलाइन संबंधित बीएलओ के पास अथवा ऑनलाइन voters.eci.gov.in एवं ceouttarpradesh.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मसौदा सूची पर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है। तीनों तहसीलों में दावे-आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। बताया कि अपमैप मतदाताओं को बीएलओ नोटिस देंगे। इसमें सुनवाई के लिए समय और स्थान लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दावे-आपत्तियों की बीएलओ ने दी जानकारी

अलीगंज। सभी बीएलओ ने रविवार को बूथों पर मतदाता सूची पढ़ीं। दावे-आपत्तियों के संबंध में लोगों को जानकारी दी। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बीएलओ के कार्य की समीक्षा के लिए क्षेत्र के अनेक बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं।






युवाओं को नाम जुड़वाने को किया प्रेरित

जलेसर। एसडीएम भावना विमल ने लखमीपुर, कुसैत, सकरा, गनेशपुर आदि मतदेय स्थलों पर बीएलओ के कार्यों को देखा और अपनी निगरानी में मतदाता सूची को पढ़वाया। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि वे फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed