{"_id":"63fce83085c640e5a6054966","slug":"voluntary-organization-freed-two-prisoners-by-depositing-fine-etah-news-c-25-1-75321-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वयंसेवी संस्था ने जुर्माना जमाकर दो बंदियों को रिहा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वयंसेवी संस्था ने जुर्माना जमाकर दो बंदियों को रिहा कराया
Mon, 27 Feb 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में सजा पूर्ण कर चुके दो बंदियों पर जुर्माना राशि जमा करने की व्यवस्था नहीं थी। स्वयंसेवी संस्था ने दोनों की जुर्माना राशि जमा कर सोमवार को उन्हें रिहा कराया।
जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि सिद्धदोष बंदी सत्येंद्र उर्फ बाबा निवासी नगला आधार थाना औंछा जिला मैनपुरी 13 जुलाई 2022 को निरुद्ध हुआ था। सजा 22 फरवरी 2023 को पूरी हो गई। लेकिन पांच हजार जुर्माना राशि जमा न करने पर 22 मई को रिहा हो पाता। वहीं दूसरा सिद्धदोष बंदी किशनपाल सिंह निवासी छिड़ावली थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ की तीन वर्ष सजा पूरी हो गई। छह हजार रुपये जुर्माना धनराशि जमा नहीं करने पर 28 अप्रैल को रिहा हो रहा था।
दोनों ही बंदियों को कारागार बंदी जीवन सुधार न्यास के अध्यक्ष राहुल कुलश्रेष्ठ ने धनराशि जमा की है। सत्येंद्र उर्फ बाबा आध्यामिक प्रवृत्ति का है। उसको श्रीराम चरित मानस और रुद्राक्ष भेंट किया। दोनों बंदियों से भविष्य मेंं अपराध न करने की शपथ भी ली गई। जेलर राजेश सचान, डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी व तेजपाल सिंह, संस्था सचिव अखिलेश पचौरी आदि मौजदू रहे।