फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Van Mahotsav: 19 lakh saplings will be planted today

वन महोत्सव : आज लगाए जाएंगे 19 लाख पौधे

Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav: 19 lakh saplings will be planted today
नगला पवल में पौधारोपण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वन महोत्सव का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। जिसमें करीब 19 लाख पौधे विभिन्न विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम मारहरा ब्लॉक के गांव नवीनगर में होगा। सोमवार को विभागीय कर्मचारी पौधों का उठान करने पहुंचे और सभी नर्सरी पर दिन भर भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत मंगलवार को मारहरा ब्लॉक के नवीनगर गांव में करीब 9 हेक्टेयर जमीन पर करीब 18 हजार पौधे रोपे जाएंगे। यहां अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल सहित डीएम व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वन विभाग की जिले भर में 61 साइटों पर शेष पौधों का रोपण किया जाएगा। कुल मिलाकर एक दिन में वन विभाग समेत 22 विभागों द्वारा कुल 19 लाख 17 हजार 992 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए विभागवार लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। संबंधित विभागों के कर्मचारी लक्ष्य के सापेक्ष जिले की सभी 10 नर्सरी से सोमवार को पौधों का उठान करते नजर आए। कर्मचारी ट्रैक्टर, पिकअप, ऑटो आदि में पौधे ले जाते रहे।
विज्ञापन

6 व 7 जुलाई के लिए विभागों को दिया अलग-अलग लक्ष्य
मंगलवार को वन महोत्सव के तहत 19 लाख पौधे रोपने के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को विभागों को पौधे रोपने का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। 22 विभागों द्वारा बुधवार को 2 लाख 5 हजार 499 पौधे रोपित किए जाएंगे। जबकि बृहस्पतिवार को भी इतने ही पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त को रोपे जाएंगे 4 लाख पौधे
वन महोत्सव के तहत इस साल 15 अगस्त को भी पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी 22 विभाग 4 लाख 10 हजार 998 पौधे रोपित करेंगे। इस तरह से इस साल कुल 27 लाख 39 हजार 988 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed